Showing posts with label meaning of life. Show all posts
Showing posts with label meaning of life. Show all posts

Saturday, December 12, 2015

feelings and God

एक व्यक्ति बहुत परेशान था। उसके दोस्त ने उसे सलाह
दी कि कृष्ण भगवान की पूजा शुरू कर दो।
उसने एक कृष्ण भगवान की मूर्ति घर लाकर
उसकी पूजा करना शुरू कर दी।
कई साल बीत गए लेकिन
कोई लाभ नहीं हुआ।
एक दूसरे मित्र ने कहा कि
तू काली माँ कीपूजा कर,
जरूर तुम्हारे दुख दूर होंगे।
अगले ही दिन वो एक काली माँ
की मूर्ति घर ले आया।
कृष्ण भगवान कीमूर्ति मंदिर के ऊपर बने एक टांड पर रख दी और
काली माँ की मूर्ति मंदिर में रखकर पूजा शुरू कर दी।
कई दिन बाद उसके दिमाग में ख्याल आया कि जो अगरबत्ती, धूपबत्ती
काली जी को जलाता हूँ, उसे तो
श्रीकृष्ण जी भी सूँघते होंगे।
ऐसा करता हूँ कि श्रीकृष्ण का मुँह बाँध देता हूँ।
जैसे ही वो ऊपर चढ़कर श्रीकृष्ण का
मुँह बाँधने लगा कृष्ण भगवान ने उसका हाथ पकड़ लिया। वो हैरान
रह गया और भगवान से पूछा -
इतने वर्षों से पूजाकर रहा था तब
नहीं आए! आज कैसे प्रकट हो गए?
भगवान श्रीकृष्ण ने समझाते हुए कहा, "आज तक तू
एक मूर्ति समझकर मेरी पूजा करता था।
किन्तु आज तुम्हें एहसास हुआ कि
"कृष्ण साँस ले रहा है "
बस मैं आ गया।"
प्यार से कहिये

 Radhekrishna...


Friday, December 4, 2015

life meaning

जितना बडा प्लाट होता है, उतना बडा बंगला नही होता !!
जितना बडा बंगला होता है,उतना बडा दरवाजा नही होता !!
जितना बडा दरवाजा होता है ,उतना बडा ताला नही होता !!
जितना बडा ताला होता है , उतनी बडी चाबी नही होती !!
परन्तु चाबी पर पुरे बंगले का आधार होता है।
इसी तरह मानव के जीवन मे बंधन और मुक्ति का आधार मन की चाबी पर ही निर्भर होता है।

है मानव....तू सबकुछ कर पर किसी को परेशान मत कर,जो बात समझ न आऐ उस बात मे मत पड़ !