Showing posts with label meaning full thought. Show all posts
Showing posts with label meaning full thought. Show all posts

Tuesday, December 29, 2015

#भगवान से पूछा

मैंने एक दिन
भगवान से पूछा
आप मेरी दुआ
उसी वक्त
क्यों नहीं सुनते हो
जब मैं
आपसे मांगता हूँ

भगवान ने
मुस्कुरा कर के कहा
मैं तो आप के
गुनाहों की सजा भी
उस वक्त नहीं देता
जब आप करते हो


जय श्री कृष्णा......

Monday, December 28, 2015

एक राजा का दरबार


एक राजा का दरबार लगा हुआ था,
क्योंकि सर्दी का दिन था
इसलिये राजा का दरवार
खुले मे लगा हुआ था.
पूरी आम सभा सुबह की धूप मे बैठी थी
..
महाराज के सिंहासन के सामने एक शाही मेज थी
और उसपर कुछ कीमती चीजें रखी थीं.
पंडित लोग, मंत्री और दीवान आदि सभी दरबार मे बैठे थे
और राजा के परिवार के सदस्य भी बैठे थे..
..
उसी समय एक व्यक्ति आया
और प्रवेश माँगा व प्रवेश मिल गया
तो उसने कहा "मेरे पास दो वस्तुएं हैं,
मै हर राज्य के राजा के पास जाता हूँ
और अपनी बात रखता हूँ
पर कोई परख नही पाता
सब हार जाते है और
मै विजेता बनकर घूम रहा हूँ"..
अब आपके नगर मे आया हूँ
राजा ने बुलाया और कहा
"क्या बात है"
तो उसने दोनो वस्तुएं उस
कीमती मेज पर रख दीं..
वे दोनों वस्तुएं बिल्कुल
समान आकार, समान रुप रंग,
समान प्रकाश सब कुछ नख-शिख
समान था..
...
..
राजा ने कहा ये दोनो वस्तुएं तो एक हैं.
तो उस व्यक्ति ने कहा
हाँ दिखाई तो एक सी ही देती है
लेकिन हैं भिन्न.
इनमें से एक है बहुत कीमती हीरा
और एक है काँच का टुकडा
लेकिन रूप रंग सब एक है.
कोइ आज तक परख नही पाया
क़ि कौन सा हीरा है
और कौन सा काँच का टुकड़ा..
.
..
कोइ परख कर बताये की ये हीरा है
और ये काँच..
अगर परख खरी निकली
तो मैं हार जाऊंगा
और यह कीमती हीरा मै आपके राज्य की तिजोरी मे जमा करवा दूंगा.
पर शर्त यह है क़ि यदि कोइ
नहीं पहचान पाया
तो इस हीरे की जो कीमत है
उतनी धनराशि आपको मुझे देनी होगी..
इसी प्रकार से मैं कइ
राज्यों से जीतता आया हूँ..
..
राजा ने कहा मै तो नही परख सकूगा..
दीवान बोले हम भी हिम्मत नही कर सकते क्योंकि दोनो बिल्कुल समान है..
सब हारे कोई हिम्मत नही जुटा पा रहा था..
..
हारने पर पैसे देने पडेगे
इसका कोई सवाल नही था,
क्योंकि राजा के पास बहुत धन था,
पर राजा की प्रतिष्ठा गिर जायेगी इसका सबको भय था..
कोई व्यक्ति पहचान नही पाया..
..
आखिरकार पीछे थोडी हलचल हुई
एक अंधा आदमी हाथ मे लाठी लेकर उठा..
उसने कहा मुझे महाराज के पास ले चलो मैने सब बाते सुनी है
और यह भी सुना है कि कोई परख नही पा रहा है एक अवसर मुझे भी दो..
..
एक आदमी के सहारे वह राजा के पास पहुंचा..
उसने राजा से प्रार्थना की
मै तो जनम से अंधा हू
फिर भी मुझे एक अवसर दिया जाये
जिससे मै भी एक बार अपनी बुद्धि को परखूँ और हो सकता है कि सफल भी हो जाऊं
और यदि सफल न भी हुआ तो वैसे भी आप तो हारे ही है..
राजा को लगा कि इसे अवसर देने मे क्या हर्ज है
राजा ने कहा क़ि ठीक है..
तो तब उस अंधे आदमी को दोनो चीजे छुआ दी गयी और पूछा गया इसमे कौन सा हीरा है और कौन सा काँच....??
..
यही तुम्हें परखना है..
..
कथा कहती है कि उस आदमी ने एक क्षण मे कह दिया कि यह हीरा है और यह काँच..
..
जो आदमी इतने राज्यो को जीतकर आया था वह नतमस्तक हो गया..
और बोला "सही है आपने पहचान लिया..
धन्य हो आप...
.
...
अपने वचन के मुताबिक यह हीरा मै आपके राज्य की तिजोरी मे दे रहा हूँ "
..
सब बहुत खुश हो गये
और जो आदमी आया था
वह भी बहुत प्रसन्न हुआ
कि कम से कम कोई
तो मिला परखने वाला..
उस आदमी, राजा और अन्य
सभी लोगो ने उस अंधे व्यक्ति से एक ही जिज्ञासा जताई
कि तुमने यह कैसे पहचाना
कि यह हीरा है और वह काँच..
..
उस अंधे ने कहा की
सीधी सी बात है मालिक
धूप मे हम सब बैठे है..
मैने दोनो को छुआ
..
जो ठंडा रहा वह हीरा .. .
जो गरम हो गया वह काँच...
.
.
.
..
जीवन मे भी देखना
जो बात बात मे गरम हो जाये,
उलझ जाये वह काँच
और
जो विपरीत परिस्थिति मे भी ठंडा रहे वही हीरा है..!!



जय श्री कृष्णा......

एक प्रोफ़ेसर कक्षा में आये


एक प्रोफ़ेसर कक्षा में आये और उन्होंने छात्रों से कहा कि वे
 आज जीवन का एक महत्वपूर्ण पाठ पढाने वाले हैं ...
 उन्होंने अपने साथ लाई एक काँच की बडी़ बरनी ( जार ) टेबल पर रखा और उसमें
 टेबल टेनिस की गेंदें डालने लगे और तब तक डालते रहे जब तक कि उसमें एक भी गेंद समाने की जगह नहीं बची ...
 उन्होंने छात्रों से पूछा - क्या बरनी पूरी भर गई ? हाँ ...
 आवाज आई ...
 फ़िर प्रोफ़ेसर साहब ने छोटे - छोटे कंकर उसमें भरने शुरु किये h धीरे - धीरे बरनी को हिलाया तो काफ़ी सारे कंकर उसमें जहाँ जगह खाली थी , समा गये ,
 फ़िर से प्रोफ़ेसर साहब ने पूछा , क्या अब बरनी भर गई है , छात्रों ने एक बार फ़िर हाँ ... कहा
 अब प्रोफ़ेसर साहब ने रेत की थैली से हौले - हौले उस बरनी में रेत डालना शुरु किया , वह रेत भी उस जार में जहाँ संभव था बैठ गई , अब छात्र अपनी नादानी पर हँसे ...
 फ़िर प्रोफ़ेसर साहब ने पूछा , क्यों अब तो यह बरनी पूरी भर गई ना ? हाँ
 .. अब तो पूरी भर गई है .. सभी ने एक स्वर में कहा ..
 सर ने टेबल के नीचे से चाय के दो कप निकालकर उसमें की चाय जार में डाली , चाय भी रेत के बीच स्थित थोडी़ सी जगह में सोख ली गई ...
 प्रोफ़ेसर साहब ने गंभीर आवाज में समझाना शुरु किया
 इस काँच की बरनी को तुम लोग अपना जीवन समझो ....

 टेबल टेनिस की गेंदें सबसे महत्वपूर्ण भाग अर्थात भगवान , परिवार , बच्चे , मित्र , स्वास्थ्य और शौक हैं ,

 छोटे कंकर मतलब तुम्हारी नौकरी , कार , बडा़ मकान आदि हैं , और

 रेत का मतलब और भी छोटी - छोटी बेकार सी बातें , मनमुटाव , झगडे़ है ..

 अब यदि तुमने काँच की बरनी में सबसे पहले रेत भरी होती तो टेबल टेनिस की गेंदों और कंकरों के लिये जगह ही नहीं बचती , या कंकर भर दिये होते तो गेंदें नहीं भर पाते , रेत जरूर आ सकती थी ... ठीक यही बात जीवन पर लागू होती है ...

 यदि तुम छोटी - छोटी बातों के पीछे पडे़ रहोगे
 और अपनी ऊर्जा उसमें नष्ट करोगे तो तुम्हारे पास मुख्य बातों के लिये अधिक समय
 नहीं रहेगा ...

 मन के सुख के लिये क्या जरूरी है ये तुम्हें तय करना है । अपने बच्चों के साथ खेलो , बगीचे में पानी डालो , सुबह पत्नी के साथ घूमने निकल जाओ , घर के बेकार सामान को बाहर निकाल फ़ेंको , मेडिकल चेक - अप करवाओ ... टेबल टेनिस गेंदों की फ़िक्र पहले करो , वही महत्वपूर्ण है ... पहले तय करो कि क्या जरूरी है
 ... बाकी सब तो रेत है ..
 छात्र बडे़ ध्यान से सुन रहे थे ..

 अचानक एक ने पूछा , सर लेकिन आपने यह नहीं बताया कि " चाय के दो कप " क्या हैं ?

 प्रोफ़ेसर मुस्कुराये , बोले .. मैं सोच ही रहा था कि अभी तक ये सवाल किसी ने क्यों नहीं किया ...
 इसका उत्तर यह है कि , जीवन हमें कितना ही परिपूर्ण और संतुष्ट लगे , लेकिन
 अपने खास मित्र के साथ दो कप चाय पीने की जगह हमेशा होनी चाहिये ।


जय श्री कृष्णा......

Monday, December 21, 2015

लोहे vs हीरे

क्यों करता है भारतीय समाज बेटियों की इतनी परवाह...

एक संत की कथा में एक बालिका खड़ी हो गई।
चेहरे पर झलकता आक्रोश...

संत ने पूछा - बोलो बेटी क्या बात है?

बालिका ने कहा- महाराज हमारे समाज में लड़कों को हर प्रकार की आजादी होती है।
वह कुछ भी करे, कहीं भी जाए उस पर कोई खास टोका टाकी नहीं होती।
इसके विपरीत लड़कियों को बात बात पर टोका जाता है।
यह मत करो, यहाँ मत जाओ, घर जल्दी आ जाओ आदि।

संत मुस्कुराए और कहा...

बेटी तुमने कभी लोहे की दुकान के बाहर पड़े लोहे के गार्डर देखे हैं?
ये गार्डर सर्दी, गर्मी, बरसात, रात दिन इसी प्रकार पड़े रहते हैं।
इसके बावजूद इनका कुछ नहीं बिगड़ता और इनकी कीमत पर भी कोई अन्तर नहीं पड़ता।
लड़कों के लिए कुछ इसी प्रकार की सोच है समाज में।

अब तुम चलो एक ज्वेलरी शॉप में।
एक बड़ी तिजोरी, उसमें एक छोटी तिजोरी।
उसमें रखी छोटी सुन्दर सी डिब्बी में रेशम पर नज़ाकत से रखा चमचमाता हीरा।
क्योंकि जौहरी जानता है कि अगर हीरे में जरा भी खरोंच आ गई तो उसकी कोई कीमत नहीं रहेगी।

समाज में बेटियों की अहमियत भी कुछ इसी प्रकार की है।
पूरे घर को रोशन करती झिलमिलाते हीरे की तरह।
जरा सी खरोंच से उसके और उसके परिवार के पास कुछ नहीं बचता।
बस यही अन्तर है लड़कियों और लड़कों में।

पूरी सभा में चुप्पी छा गई।
उस बेटी के साथ पूरी सभा की आँखों में छाई नमी साफ-साफ बता रही थी लोहे और हीरे में फर्क।।।


जय श्री कृष्णा......

बेटा vs मंदिर में मूर्ति



तुम इस जीवन में जो खोज रहे हो, तुमने अपने बेटे को जिस नजर से देखा है, या अपनी बेटी को, या अपने भाई को, या अपनी प्रेयसी को--तुमने जिस प्रेम की नजर से अपनी प्रेयसी को देखा है वही नजर काम आएगी। उसमें ही असली बात छिपी है .

 ऐसा समझो कि एक मंदिर में तुम खड़े हो और आग लग जाए और तुम्हारा बेटा अभी मंदिर में है तो तुम मूर्ति बचाओगे कृष्ण की कि अपने बेटे को बचाओगे? मूर्ति-वूर्ति को तुम छोड़ जाओगे, भाग जाओगे, बेटे को लेकर बाहर निकल जाओगे। पता चल जाएगा वहां कि असलियत कहां थी। मूर्ति में इतना कोई लगाव थोड़े ही था। मूर्ति तो मूर्ति थी। बेटा असली था। वहां प्रेम है। वहां असली संगीत है प्रेम का। भक्त कहते हैं,
 इसी प्रेम के संगीत को ऊपर उठाना है। इसी को ऊर्ध्वगामी करना है। इसी को परमात्मा की तरफ लगाना है। शंखों की आवाज से काम नहीं होगा। हृदय की आवाज! अजान से काम नहीं होगा--यह जो प्रेम का तुम्हारे भीतर छोटा-सा झरना है, इसी को बहाना है। यही बह -बह कर किसी दिन सागर तक पहुंचेगा


जय श्री कृष्णा......



Thursday, December 17, 2015

Krishna vs Today's Arjun


A rare conversation between Krishna & Today's Arjun



1. Arjun :- I can’t find free time. Life has become hectic.

Krishna:- Activity gets you busy. But productivity gets you free.

2. Arjun :- Why has life become complicated now?

 Krishna :- Stop analyzing life... It makes it complicated. Just live it.

3. Arjun :- Why are we then constantly unhappy?

Krishna :- Worrying has become your habit. That’s why you are not happy.

4. Arjun :- Why do good people always suffer?

Krishna :- Diamond cannot be polished without friction. Gold cannot be purified without fire. Good people go through trials, but don’t suffer.
With that experience their life becomes better, not bitter.

5. Arjun :- You mean to say such experience is useful?

Krishna :- Yes. In every term, Experience is a hard teacher. She gives the test first and the lessons later.

6. Arjun :- Because of so many problems, we don’t know where we are heading…

Krishna:- If you look outside you will not know where you are heading. Look inside. Eyes provide sight. Heart provides the way.

7. Arjun :- Does failure hurt more than moving in the right direction?

Krishna:- Success is a measure as decided by others. Satisfaction is a measure as decided by you.

8. Arjun :- In tough times, how do you stay motivated?

Krishna :- Always look at how far you have come rather than how far you have to go. Always count your blessing, not what you are missing.

9. Arjun :- What surprises you about people?

Krishna :- When they suffer they ask, "why me?" When they prosper, they never ask "Why me?"

10. Arjun :- How can I get the best out of life?

Krishna:- Face your past without regret. Handle your present with confidence. Prepare for the future without fear.

11. Arjun :- One last question. Sometimes I feel my prayers are not answered.

Krishna:- There are no unanswered prayers. Keep the faith and drop the fear. Life is a mystery to solve, not a problem to resolve. Trust me. Life is wonderful if you know how to live.

Stay Happy Always.....!!!


जय श्री कृष्णा......